कंट्रोल रूम स्थापित

 


 कोरोना वायरस की रोकथाम एवं नियंत्रण के संबंध में जिला प्रशासन को सूचना/ शिकायत/सहायता/भोजन व्यवस्था आदि के संबंध में कलेक्टर कार्यालय में कलेक्ट्रेट हेल्पलाइन, समाधान, कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 0731-2363009 है। अपर कलेक्टर  श्रीमती कीर्ति खुरासिया मोबाइल नम्बर 94250-64273 को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। संयुक्त कलेक्टर श्री सतेन्द्र सिंह मोबाइल नम्बर 87200-88888 नोडल अधिकारी रहेंगे।  यह कंट्रोल रूम कलेक्टर कार्यालय के रूम नम्बर जी-8 में संचालित होगा। इसमें तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।